
ghazibad pet dog
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad news ) एक सोसायटी में पालतू कुत्ते ( innocent children ) ने दो मासूमों पर बुरी तरह हमला ( attacked ) कर दिया। इस दौरान कुत्ते के काटने से एक बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। हालांकि जैसे ही मौजूद गार्ड ने बच्चों पर कुत्ते को हमला करते देखा तो वह खुद मौके पर पहुंचा। मुश्किल से कुत्ते को वहां से भगाया गया और बच्चों को बचाया।
घटना बीते मंगलवार शाम गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉश कहलाई जाने वाली अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी की है। इस दौरान यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। घटनाक्रम के अनुसार राज नगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी का एक रेजिडेंट अपने पालतू कुत्ते को सोसायटी कैम्पस में घुमाते वक्त मोबाइल पर बात करने लगा । इसी दौरान कुत्ते ने सोसायटी में मौजूद दो छोटे बच्चो पर हमला कर दिया। एक बच्ची को कुत्ते ने कई जगह काट लिया और बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। साेसाईटी के लोगों ने इस घटना पर एतराज किया तो कुत्ते के मालिक ने कुत्ते काे घर से बाहर न हीं निकालने का आश्वासन दिया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई और अब साेशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। वीडियो के वायरल होने पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा है कि कोई तहरीर नहीं आई यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
10 Jun 2021 10:40 pm
Published on:
10 Jun 2021 10:17 pm

बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
