लखनऊ. भाजपा में बैठकों के दौर के बीच गुरुवार को अचानक मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) दिल्ली चले गए। जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से करीब दो घटे तक मुलाकात की। मुलाकात खत्म होने के बाद अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उक्त तस्वीर शेयर की। जिसके बाद यूपी मुख्यमंत्री ने भी एक गृह मंत्री के साथ की एक अन्य तस्वीर शेयर की, जिसमें अमित शाह उन्हें एक पुस्तक भेंट करते नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने साथ लिखा, "आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए गृह मंत्री जी का हार्दिक आभार।" हालांकि बैठक में किन वषयों पर चर्चा हुई इसपर दोनों ने कोई जानकारी नहीं दी।