सीएम योगी की हिदायत, लापरवाही फिर बढ़ा सकती है संक्रमण :- सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिदायत देते हुए कहाकि, हमें समझना होगा कि वायरस कमजोर हुआ है, खत्म नहीं हुआ। संक्रमण कम हुआ है, पर जरा सी लापरवाही संक्रमण को फिर बढ़ा सकती है। सभी लोग मास्क, सैनिटाइजेशन, दो गज की दूरी जैसे कोविड बचाव के व्यवहार को जीवनशैली में शामिल करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। भीड़ से बचें। पुलिस अपनी सक्रियता और बढ़ाए।