42 जिलों में अधिकतम 09 के अंदर मरीज :- यूपी में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को गोरखपुर में सबसे अधिक 38 मरीज मिले हैं। इसके बाद गौतमबुद्ध नगर में 35, लखनऊ में 34, मेरठ में 33, मुजफ्फरनगर में 31, गाजियाबाद में 26, बुलंदशहर में 22, प्रयागराज में 20, पीलीभीत में 20, गाजीपुर में 18, मैनपुरी में 18, लखीमपुर खीरी में 17, वाराणसी में 16, इटावा में 16, सहारनपुर, आगरा में 15-15, बहराइच में 13, बरेली में 12, कासगंज में 12, सीतापुर में 11, हापुड़ में 11, कानपुर नगर, रायबरेली, शामली, हरदोई, जौनपुर, महाराजगंज, गोंडा, प्रतापगढ़, अलीगढ़ में 10-10 मरीज मिले हैं। हमीरपुर, बांदा, कौशांबी में एक भी मरीज नहीं मिला है। 42 जिलों में अधिकतम 09 के अंदर मरीजों की संख्या है।