कई जिलों में झमाझम हो रही है बारिश :- सीतापुर, हरदोई में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। इसके अलावा बहराइच, श्रावस्ती, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी, भदोही तथा प्रयागराज में भी आसमान पर घने बादल हैं। यहां पर बारिश तो नहीं हो रही है, लेकिन मौसम काफी सुहावना हो गया है। कानपुर में घने बादल हैं, ठंडी हवा चल रही है। बारिश के आसार हैं। सहारनपुर में तड़के ही जमकर बारिश हुई है।