
Big Breaking: तीन बच्चों व पत्नी का कत्ल करने वाले को पुलिस ने कर्नाटक से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। सुमित की गिरफ्तारी में उडुपी पुलिस का भी सहयोग लिया गया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी पहले
शनिवार देर रात को गाजियाबाद के ज्ञानखंड-चार में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर सुमित ने अपनी पत्नी अंशु बाला और तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। उसने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी। फिर उसने एक बड़े चाकू से पत्नी अंशु बाला, बेटे प्रथिमेष व आरव और बेटी आकृति की हत्या कर दी थी। इसके बाद सुमित ने एक वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप पर फैमिली ग्रुप में पोस्ट कर दी थी। इसमें उसमें कहा था कि उसने सभी को मौत के घाट उतार दिया है। अब वह खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी की आखिरी लोकेशन महाराष्ट्र-कर्नाटक बाॅर्डर पर मिली थी। इसके बाद ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकी। पुलिस ने सुमित को कर्नाटक से उडुपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है।
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Updated on:
24 Apr 2019 12:49 pm
Published on:
24 Apr 2019 09:11 am
