17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्या हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने ढोल बजाकर चिपकाया अवैध कब्जे का नोटिस, देखने आ रहे लोग

Ghaziabad Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब प्रशासन उसके घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है। तहसीलदार ने मुख्य आरोपी के घर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Surya murder case, encounter Ghaziabad, Bulldozer action in surya case, Ghaziabad Murder Case

मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब चलेगा बुलडोजर (फोटो- पत्रिका)

Surya Murder Case Ghaziabad: गाजियाबाद स्थित खोड़ा इलाके में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस और योगी सरकार का कड़ा एक्शन लगातार जारी है। मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में ढेर करने के बाद अब प्रशासन उसके घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी में है। प्रशासन की एक टीम ने खोड़ा कॉलोनी पहुंचकर मुख्य आरोपी के घर के बाहर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा कर दिया है। बता दें कि बीते रविवार को खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं अब पुलिस ने आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है और इस पूरे मामले की बारीकी से पूछताछ कर रही है।

ढोल बजाकर चिपकाया नोटिस

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के नवनीत विहार में मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी का घर है। सोमवार को प्रशासन की एक टीम तहसीलदार के नेतृत्व में मुख्य आरोपी के घर पहुंची। यहां तहसीलदार ने एसडीएम (SDM) द्वारा जारी किया गया एक नोटिस आरोपी के घर के बाहर चस्पा कर दिया है। इस दौरान प्रशासन ने बाकायदा ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर आसपास के लोगों को इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। कई लोग तो बाकायदा इस नोटिस की फोटो खींचकर भी ले जा रहे हैं। यहां तक की लोग मुख्य आरोपी के घर को भी दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं।

15 दिन का अल्टीमेटम वरना चलेगा बुलडोजर

प्रशासन ने अपने नोटिस में साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि मुख्य आरोपी के मकान का यह निर्माण अवैध जमीन पर किया गया है। प्रशासन ने परिवार को 15 दिनों के भीतर इस नोटिस पर अपना जवाब तलब करने का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय के अंदर खुद से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन की तरफ से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

पिता पुलिस की गिरफ्त में राजनीति भी तेज

मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसके पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिता से कड़ी पूछताछ कर रही है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं इस एनकाउंटर के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने जहां इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं वहीं कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और तमाम हिंदू संगठनों ने पुलिस की इस कार्रवाई को पीड़ित परिवार के हित में सच्चा न्याय बताया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग