14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Weather Report- जमकर बरस रहे काले बादल,घनघोर बारिश से लोगों को मिली राहत

Rain in Delhi NCR : दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां

2 min read
Google source verification
rain

monsoon alert 10 august 2018 heavy rain warning

गाजियाबाद। कई दिनों से उमस और गर्मी के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदलते हुए लोगों को राहत दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से हो रही घनघोर बारिश ने लोगों के चेहरे खिला दिए। कई इलाकों में सुबह करीब 5.30 बजे ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। सुबह ही अंधेरा छा गया और भारी बारिश होने लगी। तमाम इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिसकी वजह से सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारिश से एक ओर जहां लोगों को राहत मिली है वहीं दूसरी ओर तमाम लोग जाम में फंस गए। सुबह ही एनसीआर जाम की चपेट में आ गया।

देखें वीडियो: झमाझम बारिश से थमें वाहनो के पहिए, लगा जाम

ये भी पढ़ें: सावधानः बरसात का पानी कर ना दे बीमार, बरते ये सावधानी


मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में बारिश होनी है। वहीं इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की कई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी यूपी में 27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं आज तड़के से हो रही भारी बारिश की वजह से गाजियाबाद, नोएडा और आस-पास के कई शहरों में कई इलाकों में सड़कों पर अब भी घुटनों तक पानी भर हुआ है। जिसके चलते लोगों को खासा दिक्कत हो रही है। कुछ जगहों पर सड़कों पर पानी भरने से कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।

ये भी पढ़ें: बारिश होते ही गंगा नदी ने लिया विकराल रूप, यूपी के कई जिलों में दिखा ऐसा नजारा

ये भी पढ़ें: Big Breaking: इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी देने वाले कालू जल्लाद का पुश्तैनी मकान बारिश में गिरा, तीन की हालत गंभीर