15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक का अहसास, गर्मी से मिली राहत

सुबह करीब 7 बजे दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की शुरूआत हुई। करीब 2.30 घंटे तक बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया।

3 min read
Google source verification
दिल्ली में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक का अहसास, गर्मी से मिली राहत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार की सुबह झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। साथ ही मौसम में ठंडक का अहसास और गर्मी से लोगों का राहत मिली। हालांकि इस बारिश से कई स्थानों में पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7 बजे दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की शुरूआत हुई। करीब 2.30 घंटे तक बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना गै और दिनभर हल्की-हल्की बारिश हो सकती है।

कई राज्‍य बारिश से बेहाल

आपको बता दें कि बुधवार को मौसम विभाग ने बताया था कि देश की राजधानी दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में मानसून सक्रिया है और गुरुवार को भी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जबरदस्‍त बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया था कि दिल्‍ली समेत देश के कई राज्‍य बारिश से बेहाल रहेंगे और आने वाले कुछ दिनों तक इसमें राहत की कोई उम्‍मीद नहीं है।

रविवार को हुई थी झमाझम बारिश

आपको बता दें कि इससे पहले राजधानी दिल्ली में रविवार की शाम रिज स्टेशन में 5.30 बजे तक 20.8 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम, लोधी रोड और आया नगर में क्रमशः 3.8,7.5 और 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के आक-पास के इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। जबकि नमी के उच्च स्तर पर बने रहने का अनुमान है।

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक होगी जमकर बारिश, इन राज्‍यों का रहेगा ये हाल

बुधवार से ही आसमान में छाए थे घने बादल

बता दें कि बुधवार को सुबह में जमकर बारिश होने के बाद सुबह से ही बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने बताया था कि मानें तो गुरुवार को भी दिल्ली समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, अगले 24 घंटे जमकर बरसेंगे बदरा

बारिश से ट्रैफिक जाम

आपको बता दें कि रविवार को हुई तेज बारिश के बाद राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में जाम कि स्थिति बन गई। एक ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि जीटी करनाल रोड, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, नांगलोई, मुंडका, शालीमार बाग, मॉडल टाउन, मुखर्जी नगर, तीमारपुर और सिविल लाइन्स में जलजमाव के कारण ट्रैफिक धीमा चल रहा है। इन सबके बीच कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी पानी भरने और पानी लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा है कि राजधानी दिल्ली में करीब 208 मेट्रो स्टेशनों के साथ मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाया जा रहा है इस प्रस्थिति में यदि किसी स्टेशन पर पानी लीकेज मिलता है तो तत्काल इस पर कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान अंडरग्राउंड स्टेशनों में थोड़ी पानी का लीकेज आम बात है,जो कि नियमित रूप से निकाल दिया जाता है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने जलभराव की समस्या को लेकर समीक्षा बैठक की थी और प्रभावित इलाकों पर नियमित रिपोर्ट पेश करने को कहा था। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले सोमवार और मंगलवार तक भारी बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है जिससे रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है।