8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक होगी जमकर बारिश, इन राज्‍यों का रहेगा ये हाल

मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी दिल्ली समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश होगी।
less than 1 minute read
Google source verification
heavy rain

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक होगी जमकर बारिश, इन राज्‍यों का रहेगा ये हाल

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्‍ली समेत कई राज्‍यों में मानसून सक्रिया है और गुरुवार को भी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में जबरदस्‍त बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली समेत देश के कई राज्‍य बारिश से बेहाल रहेंगे और आने वाले कुछ दिनों तक इसमें राहत की कोई उम्‍मीद नहीं है।

सुबह से छाए हैं बादल
बता दें कि बुधवार को सुबह में जमकर बारिश होने के बाद सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। खबर ये भी है कि आज इसके अलावा, बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भी दिल्ली समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गुरुवार को भी भारी बारिश हो सकती है।

अगले कुछ दिनों तक होगी बारिश
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया है कि दिल्ली सहित पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक अच्‍छी बारिश होगी। उसने अगले तीन-चार दिनों की चेतावनी भी जारी की है। बता दें कि इससे पहले सोमवार और मंगलवार दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। इसके बाद से मौसम अच्‍छा हो गया है, लेकिन दिल्‍ली में उमस बनी हुई है।

ये रहेगा हाल
मौसम विभाग की ओर से 26 जुलाई को दिल्ली समेत राजस्थान, असम, मेघालय, उत्तराखंड, पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, तो 27 जुलाई को भी दिल्ली समेत चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में जमकर वर्षा होगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग