12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशी लड़कियों की तस्वीरें भी क्लाइंट्स के WhatsApp पर भेजी जाती थी! 4 स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Crime News: 4 स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। पुलिस के मुताबिक, क्लाइंट्स के WhatsApp पर लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थी। जानिए, पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
high profile sex racket busted in a 4 star hotel in ghaziabad photos sent to clients on whatsapp

4 स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: गाजियाबाद के कौशाम्बी थाना क्षेत्र में स्थित 4 स्टार होटल सरोवर पोर्टिको में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। महागुन मॉल, सेक्टर-3F वैशाली में स्थित इस लग्जरी होटल में महंगे कमरों और सूट्स की आड़ में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

UP News in Hindi: 4 स्टार होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में सुनियोजित तरीके से हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कौशाम्बी थाना पुलिस की टीम ने होटल में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके दौरान इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश हुआ।

Uttar Pradesh News in Hindi: WhatsApp पर भेजी जाती थी तस्वीरें

जांच में यह खुलासा हुआ है कि यह गिरोह WhatsApp के माध्यम से ग्राहकों को सैकड़ों युवतियों की तस्वीरें भेजता था। ग्राहक अपनी पसंद की फोटो चुनता था, जिसके बाद उसे होटल में बुलाया जाता था। होटल के महंगे कमरों और लग्जरी सूट्स में इस अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए विदेशी युवतियों की तस्वीरें भी भेजी जाती थीं।

Ghaziabad News in Hindi: 4 आरोपी मौके से फरार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राहुल शर्मा निवासी वैशाली, अंकित चौहान निवासी अलीगढ़ और सुनील निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। राहुल शर्मा को इस पूरे रैकेट का संचालक बताया जा रहा है, जो होटल में मैनेजर की भूमिका में भी था। वहीं, इस गिरोह से जुड़े 4 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Ghaziabad Crime News in HIndi: गांजा समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पूछताछ में सामने आया कि महिलाओं को नौकरी और ज्यादा पैसों का लालच देकर इस धंधे में धकेला जाता था। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।