27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कान्फ्रेंस में जुटेंगे कई दिग्गज, जल-जमीन तथा प्रदूषण पर होगी विशेष चर्चा

-उदघाटन प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मश्री, पद्म भूषण, गांधी शांति पुरस्कार, रेयन मैगसेसे एवं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण आदि अनेकों पुरस्कार-सम्मानों से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट करेंगे

2 min read
Google source verification
pic

अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कान्फ्रेंस का उदघाटन करेंगे प्रख्यात पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट

गाजियाबाद। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रगति मैदान के सभा मंडप सात में दो दिवसीय इंटरनेशनल इनवायरमेंट कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसका उदघाटन प्रख्यात पर्यावरणविद पद्मश्री, पद्म भूषण, गांधी शांति पुरस्कार, रेयन मैगसेसे एवं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण आदि अनेकों पुरस्कार-सम्मानों से सम्मानित चंडी प्रसाद भट्ट करेंगे।

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

इस कांफ़्रेंस के विशिष्ट अतिथि प्रख्यात समाजसेवी, राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक ,राष्ट्रीय सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय विषयों के महान व्याख्याता राष्ट्र रत्न पद्मश्री डा. एस. एन. सुब्बाराव होंगे। कांफ़्रेंस के आयोजक ग्रीन सोसाइटी आफ इंडिया के प्रमुख स्वदेश कुमार के अनुसार कांफ़्रेंस में देश-विदेश के विख्यात पर्यावरणविद एवं पर्यावरण के क्षेत्र में दशकों से कार्यरत प्रमुख पर्यावरण कार्यकर्ता -अधिकारी का भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : सूरत की आग के बाद यूपी के इस शहर में कोचिंग सेंटरों पर हो सकती है कार्रवार्इ, इसके पीछे बड़ी वजह, देखें वीडियो

कांफ़्रेंस में प्रख्यात नदी जल विशेषज्ञ, रिवर रीवाइवल के अन्वेषक एवं वाटर शेड मिशन के प्रमुख सलाहकार रहे कृष्ण गोपाल व्यास, वरिष्ठ वैज्ञानिक, रुड़की विश्वविद्यालय में हाइड्रोलाजी विभाग के प्रमुख रहे एवं गंगाजल की विशिष्टता व प्रदूषण संबंधी अनुसंधान के विशेषज्ञ डा.देवेन्द्र स्वरूप भार्गव, प्रख्यात वरिष्ठ विज्ञानी प्रभु नारायण, वायु प्रदूषण मामलों के जानकार पूर्व तकनीकी सचिव गौतम अग्रवाल, झील एवं तालाबों के पुनर्जीवन -पुनरक्षण के लिए समर्पित पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, हिमालय पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के प्रमुख एवं हिमालय बचाओ अभियान के संरक्षक सुरेश भाई, गंगा अभियान, गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक सद्भावना यात्रा व ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रमुख एवं वर्ल्ड वाटर काउंसिल के सदस्य, जल संरक्षण कार्यकर्ता शिक्षाविद डा. जगदीश चौधरी पर्यावरणविद एवं जल, जंगल, जमीन तथा प्रदूषण मामलों के जानकार व्याख्यान देंगे।

यह भी पढ़ें : भाजपा अमित शाह के साथ इस सांसद पर खेलेगी बड़ा दांव!, मंत्रिमंडल में दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी

इनके अलावा इस कांफ्रेंस में छोटी नदियाँ बचाओ अभियान के प्रमुख श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, आमी नदी पुनर्जीवन संरक्षण समिति के अध्यक्ष जल संरक्षण कार्यकर्ता विश्व विजय पर्यावरण में मीडिया एवं सरकारों की भूमिका के जानकार प्रख्यात मीडिया विश्लेषक दीपक परवतियार, यमुना में प्रदूषण मामलों के तकनीकी जानकार पंडित हरीश उनियाल, वायु प्रदूषण कारण एवं समाधान विषयक मामलों के जानकार वीर चक्र से सम्मानित कर्नल तेजेन्दर पाल त्यागी, आईआईटी दिल्ली के वैज्ञानिक प्रो. के. के. पंत, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पूर्व निदेशक संचिता जिंदल,पृथ्वी एवं विज्ञान मंत्रालय के निदेशक डा. गुफरान बेग, ब्रिटेन के पर्यावरणविद टाम मिल, भौगोलिक संस्थान कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के डा. शशि रत्नाकर सिंह, राष्ट्रीय पर्यावरण समिति के सदस्य डा. समीर जोशी एवं वरिष्ठ पत्रकार लेखक पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत आदि वरिष्ठ वैज्ञानिक आदि शामिल होंगे

ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि 6 जून को कांफ़्रेंस में प्रख्यात पर्यावरणविद, रेमन मैगसेसे ,स्टॉकहोम वाटर प्राइज एवं देश विदेश के अनन्य पुरस्कार -सम्मान से सम्मानित जल पुरुष के नाम से विख्यात डा. राजेन्द्र सिंह समापन भाषण देंगे व सम्मान प्रदान करेंगे।