मेरठ। मेरठ शहर में कोचिंग सेंटर और बिल्डिंगों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण नहीं हैं। यह कहना है मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा का। उन्होंने बताया कि डीजीपी ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग कर पूरे प्रदेश भर में कोचिंग सेंटराें और बड़े माॅल्स, प्रतिष्ठानों को लेकर सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश के प्रमुख महानगरों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएफआे अजय कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ में बड़े प्रतिष्ठानों और कोचिंग सेंटरों पर सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। जिसमें करीब 90 फीसदी कोचिंग सेंटरों पर अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। ऐसे कोचिंग सेंटरों को चेतावनी के साथ ही पत्र जारी किए गए हैं कि वे अपने यहां अतिशीघ्र अग्निशमन उपकरणों को लगवा लें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।