गाजियाबाद. लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के साथ कई मंत्री भी शपथ लेंगे। जीत के बाद सरकार के गठन और उसमें पदों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बने हुए है। नई सरकार में अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। चर्चा यह भी है कि उन्हें गृहमंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं, इनदिनों गाजियाबाद लोकसभा सीट जीते जनरल वीके सिंह भी चर्चाओं में है।