
modinagar
गाजियाबाद ( ghazibad news ) मोदीनगर इलाके के गांव बखरवा में फूलझड़ी वाली मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में जलकर मरने वालों और घायलों की स्थानीय प्रशासन ने सूची जारी है। मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। घटना के बाद मृतकों के परिजनाें काे चार-चार लाख रुपये और घायलों काे 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद दिए जाने की घाेषणा की गई है।
अभी तक जाे बातें सामने आ रही हैं उनके मुताबिक माेदीनगर के बखरवा गांव में चल रही इस फैक्ट्री में 30 से 35 कर्मचारी कार्य करते थे। तंग गली के एक महज 200 गज के प्लॉट में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी। रविवार काे फैक्ट्री में आग लगी ताे सात जान काल के गाल में समा गई। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी मृतकों के आश्रितों को चार- चार लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की। स्थानीय प्रशासन ने घटना में मारे गए लाेगाें के साथ-साथ घायलों की सूची जारी की है।
ये हैं मृतक
ये हैं घायल
Updated on:
06 Jul 2020 09:09 am
Published on:
06 Jul 2020 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
