10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे के कारण लंबी दूरी की 100 से अधिक ट्रेनें रद्द, देखें सूची

Highlights- कोहरे के कारण 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक देशभर में सौ से अधिक ट्रेन कैंसल- गाजियाबाद से गुजरने वाली करीब तीन दर्जन ट्रेन कैंसल- नोएडा, हापुड़ व मेरठ से आने वाले यात्रियों को होगी मुश्किल

less than 1 minute read
Google source verification
train_2.jpg

Electric engine trains operating since January

गाजियाबाद. अगर आप सर्दियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सर्दियों में घने कोहरे के कारण 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक देशभर में सौ से अधिक ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। इन में से कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक तौर पर तो कुछ को निरस्त कर दिया गया है। इन ट्रेनों में तीन दर्जन ट्रेन ऐसी हैं, जो गाजियाबाद जंक्शन से होकर गुजरने वाली हैं। इसके चलते गाजियाबाद के साथ-साथ नोएडा, हापुड़ व मेरठ से आने वाले यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, भारतीय रेलवे ने कोहरे को देखते हुए लंबे रूटों पर चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनों को डेढ़ माह के लिए रद्द कर दिया है। ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ट्रेन के जरिये घूमने का प्लान बना रहे लोग बस या फिर प्लेन का सफर करें तो बेहतर होगा।

गाजियाबाद से गुजरने वाली ये ट्रेन निरस्त

- आनंद विहार- सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस
- नई दिल्ली- मालदा टाउन एक्सप्रेस
- आनंद विहार- सांतरागाछी एक्सप्रेस
- आनंद विहार टर्मिनल- हटिया एक्सप्रेस
- अमृतसर- जय नगर शहीद एक्सप्रेस
- आनंद विहार- लखनऊ जंक्शन डबल डेकर एक्सप्रेस
- आनंद विहार- सियालदाह एक्सप्रेस
- दिल्ली- आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस
- नई दिल्ली- राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
- नई दिल्ली- गया महाबोधि एक्सप्रेस
- आनंद विहार टर्मिनल- रक्सौल जंक्सन सत्याग्रह एक्सप्रेस
- मुजफ्फरपुर- आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
- आनंद विहार- दानापुर जन साधारण
- कामाख्या- आनंद विहार एनइ एक्सप्रेस
- न्यू जलपाईगुड़- नई दिल्ली एक्सप्रेस
- आनंद विहार- गौरखपुर हमसफर एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- Weather Alert: वेस्‍ट यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, Vaisho Devi में छाए रहेंगे बादल