10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: वेस्‍ट यूपी में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, Vaisho Devi में छाए रहेंगे बादल

Highlights 16 December को सुबह 9 बजे पारा 9 डिग्री पहुंचा Meerut का न्‍यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री रहा 8.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Dec 2019, 11:02 AM IST

mausam.jpg

मेरठ। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में सोमवार (Monday) को बर्फीली हवाओं ने ठंड में इजाफा कर दिया। सोमवार सुबह लोगों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास हुआ। मुजफ्फरनगर (Muazffarnagar) में तो सुबह 9 बजे तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। गाजियाबाद (Ghaziabad) और नोएडा (Noida) में भी तामपान 11 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, वैष्‍णो देवी जाने वाले लोगों को अब वहां पर बर्फबारी का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:सर्दी से बचने के लिए जलाये अलाव से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप- देखें वीडियाे

घना कोहरा पड़ने की संभावना

मेरठ की बात करें तो रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.8 जबकि न्‍यूनतम 6 डिग्री के पास रहा। यह तापमान मेरठ में रविवार रात 2 बजे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में सोमवार को सुबह 8.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चली। इससे लोगों की कंकंपी छूट गई। वहीं, मुजफ्फरनगर (Muazffarnagar) में सोमवार सुबह 9 का तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा। मौसम वैज्ञानिक आरएस सैंगर का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में घना कोहरा पड़ सकता है जबकि तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि दिसंबर के अंत तक पारा 1 या डेढ़ डिग्री तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: FasTag लागू कर सरकार ने दिया बड़ा झटका, अब 'कोई' भी Free में पार नहीं कर सकेगा Toll

सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है

वहीं, इस मौसम में कई लोग माता वैष्‍णो देवी जाने का प्‍लान बना रहे हैं। बता दें कि वहां पर सीजन का पहली बर्फबारी हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने वहां पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 15, 16 और 17 दिसंबर को वैष्‍णो देवी में बादल छाए रह सकते हैं। अगले एक हफ्ते में वहां का तापमान माइनस में जा सकता है।