लुहारी टोल प्लाजा निदेशक सुनील कुमार जिंदल के मुताबिक अभी बूथ नंबर 1 व 10 को कैश लैन रहेगी। जबकि 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9 को पूरी तरह से फास्टैग कर दिया गया है। इसमें कैश देने वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए हर बूथ पर दो अतिरिक्त टोल कर्मी लगाए गए हैं। टोल प्लाजा पर कुल 20 कर्मी बढ़ाए गए हैं। वहीं, फास्टैग में खराबी न आए, इसके लिए भी अतिरिक्त ऑपरेटर बढ़ाए गए हैं। टोल पर प्रतिदिन करीब 26 हजार वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन अभी तक 50 फीसदी वाहन चालकों ने ही फास्टैग लगवाया है।