जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के हिंडन विहार इलाके में कई कबाड़ के गोदाम मौजूद है। इनमें से एक कबाड़ के गोदाम में रविवार की शाम अचानक ही भीषण आग लग गई । प्लास्टिक जलने के कारण पूरे इलाके में धुआं ही धुआं छा गया । हालांकि जैसे ही लोगों ने आग लगते देखा तो शुरुआती दौर में आसपास के लोगों के द्वारा भी आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग व स्थानीय पुलिस को दी। गनीमत रही कि सूचना के आधार पर समय रहते ही दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। अन्यथा यह बड़ा हादसा हो सकता था। इसकी वजह कबाड़ गोदाम के आसपास रिहायशी इलाका होना है।