गाजियाबाद. मसूरी इलाके के डासना स्थित देवी मंदिर में करीब 1 महीने से एक महंत देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाए जाने की मांग भारत सरकार से कर रहे हैं। दरअसल, ये महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती हैं, जो आमरण अनशन पर हैं। महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती की मांग को अब स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज से भी तमाम हिंदू संगठन से जुड़े लोग और साधु-संत समर्थन देने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को यति नरसिंहानंद सरस्वती के अनशन को कामयाब बनाने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया गया।