
अस्पताल के बिस्तर पर लेटा मरीज, एक हाथ में लगी हुई ग्लूकोज की बोतल और दूसरे हाथ से रगड़ी जा रही खैनी। यह चौंकाने वाली तस्वीर गाजियाबाद के जिला अस्पताल की है। जहां पर अस्पताल में उपचार कराने आए कुछ मरीज गुटखा, बीड़ी, सिगरेट व तंबाकू का सेवन करते नजर आए। यह मामला तब उजागर हुआ जब अस्पताल प्रबंधन की टीम ने औचक निरीक्षण किया और अस्पताल के बेड पर पड़े मरीज तंबाकू का सेवन करते नजर आए। मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू आदि पाए जाने पर मरीजों का तत्काल प्रभाव से 200-200 रुपये का चालान कर उन्हें सबक सिखाया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि दूसरी बार पकड़े जाने पर दोगुना जुर्माना किया जाएगा।
नियमानुसार जिला अस्पताल में मरीज या तीमारदारों को मादक पदार्थों का सेवन करना सख्त मना है। लेकिन, उसके बावजूद भी तीमारदारों की छोड़िए कुछ मरीज भी इस तरह के आते हैं, जो अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी बिस्तर पर ही मादक पदार्थ का सेवन करते हैं। इसकी शिकायत कई बार स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए अचानक रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई। जिसमें एक मरीज अपनी बीमारी का उपचार करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसके एक हाथ में ग्लूकोज़ की बोतल लगी हुई थी और दूसरे हाथ से तंबाकू रगड़ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। इसके अलावा अन्य मरीजों और तीमारदारों की भी तलाशी ली गई। जिनके पास बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व गुटखा पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल सभी का 200-200 रुपये का चालान काट दिया।
अगली बार होगा दोगुना जुर्माना
जिला अस्पताल के सीएमएस मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अस्पताल में औचक निरीक्षण किया गया जो लोग बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू व गुटखा का सेवन करते हुए नजर आए। उनका चलान किया गया। उन्होंने बताया कि पहली बार में ऐसे लोगों का 200 रुपये का चालान किया गया और उन्हें आगे दोगुना जुर्माना करने की चेतावनी दी गई।
अस्पताल के स्टाफ के लोग भी पकड़े गए
सीएमएस ने बताया कि लंबे समय से अस्पताल में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने की शिकायत मिल रही थी। इसलिए स्वास्थ्य ने औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान मरीज और उनके तीमारदार तो तंबाकू का सेवन करते पकड़े गए हैं। उनके साथ ही अस्पताल के स्टाफ के लोग भी पकड़े गए हैं। सभी का चालान किया गया है।
Published on:
26 Jun 2022 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
