दरअसल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने अब सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को आदेश दिया है कि वे अपने जिले की लोकल मार्केट से ही स्वेटर खरीदें और बच्चों में जल्द बटवाएं। सरकार ने स्वेटर की लागत 200 रुपए तय की है। गौरपतलब है कि यूपी सरकार ने जिन दो कंपनियों को स्वेटर खरीदने के लिए सेलेक्ट किया था, उनके टेंडर रद्द कर दिए हैं। दरअसल, इन कंपनियों ने सरकार की बताई कीमत पर स्वेटर देने से मना कर दिया था।