गौरतलब है कि मुरादाबाद जनपद में 1200 प्राइमरी और 550 जूनियर हाई स्कूल हैं। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या डेढ़ से पौने दो लाख के करीब है। योगी सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही सरकारी प्राइमरी स्कूलों के कायाकल्प की बात की थी, जिसमें ड्रेस का डिजाइन बदलने के साथ ही मुफ्त स्कूल बैग, जूते मोज़े, किताबें भी देनी थी। सरकार ने ठंड आते-आते लगभग इसमें से कुछ तो पूरा कर दिया। लेकिन स्वेटर बांटने का काम जो अक्टूबर महीने के अंत तक हो जाना चाहिए था वह दिसम्बर बीत जाने के बाद भी बच्चों को नहीं मिल पाया है।