नोएडा। दिसंबर की ठंड अब अपना रंग दिखाने लगी है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को अब तक यूनिफॉर्म के निशुल्क स्वेटर नहीं दे सका है। विभाग की लेटलतीफी के चलते बच्चे स्कूलों मे ठिठुरने को मजबूर हैं। इस दिशा में चल रही कवायद को देखे तो जिले के सभी प्राथमिक औऱ जूनियर हाईस्कूलों में दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक ही स्वेटरों का वितरण हो सकेगा। हालांकि यह भी दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है।