8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाज़ियाबाद

दिवाली की मिठाई खाकर एक शख्स हुआ फूड प्वाइजनिंग का शिकार, चार लोग हिरासत में

खाद्य विभाग की टीम ने रसगुल्ले के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

Google source verification

गाजियाबाद. दिवाली का अवसर हो और इस त्यौहार में मिठाई ना खाई जाए तो ऐसा संभव नहीं है। लेकिन, गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में दिवाली के रसगुल्लों को खाने के बाद एक व्यक्ति को फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया है। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के आधार पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने उस गोदाम पर छापा मारा तो भारी मात्रा में बने हुए रसगुल्ले और रसगुल्ले बनाने का सामान बरामद किया। खाद्य विभाग की टीम ने रसगुल्ले के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं । इस दौरान 4 लोगों को भी हिरासत में लेकर गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर बांदा में पटाखे की दुकानें सजी, कोरोना के चलते पसरा सन्नाटा

खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में राम प्रसाद पब्लिक स्कूल के पास तहसीलदार नामक एक व्यक्ति का गोदाम है। जहां पर दिवाली के अवसर पर रसगुल्ले बनाए जा रहे थे। वहां के रसगुल्ले खाने के बाद एक व्यक्ति को फूड प्वाइजनिंग हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी सूचना पुलिस और खाद्य विभाग को दी गई थी। सूचना के आधार पर वहां छापामारी की गई है। रसगुल्ले बनाने वाले 4 लोगों को हिरासत में लेकर गहन जांच की जा रही है और वहां बनाए जा रहे रसगुल्ला के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद थी अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मंत्रोच्चारण से गूंजा हनुमानगढ़ी, दिवाली पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद