4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad: लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा, मूक खड़ी देखती रही मालकिन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स हाई राईज कैसल सोसायटी की लिफ्ट में सोमवार को एक पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

2 min read
Google source verification
pet_dog_bit_child_in_the_lift_in_ghaziabad.jpg

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स हाई राईज कैसल सोसायटी की लिफ्ट में सोमवार को एक पालतू कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में कुत्ता बच्चे को काटता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वहां एक महिला भी मौजूद थी। लेकिन बच्चे को संभालने या पूछने के बजाय महिला वहीं चुपचाप खड़ी रही जबकि बच्चा दर्द से कराहता रहा। इस बात से नाराज बच्चे के पिता ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर गहन जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - नई पहलः अब आगरा किले में सुनाई देगी छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह की वीरता की गाथा

महिला ने बच्चे को बचाने का प्रयास भी नहीं किया

जानकारी के अनुसार सोसाइटी में रहने वाला एक नौ वर्षीय बच्चा चौथी क्लास में पढ़ता है। बच्चा सोमवार शाम ट्यूशन से लौट रहा था। सोसायटी की लिफ्ट में एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते के साथ प्रवेश किया। बताया जाता है कि महिला कुत्ते के साथ लिफ्ट में पीछे की ओर आती है तो बच्चा कुत्ते से बचने के लिए लिफ्ट में आगे की तरफ जाता है। इसी दौरान कुत्ता बच्चे पर हमला कर देता है और उसकी कमर के पास काट लेता है। बच्चा दर्द से कराहते हुए कटे हुए स्थान पर पकड़ लेता है। दर्द के कारण वह पैर भी जमीन पर नहीं रख पाता और लंगड़ाने लगता है। लेकिन महिला उसे संभालने का प्रयास भी नहीं करती।

यह भी पढ़े - मथुरा में फिर बच्चा चोरी होने से मचा हड़कंप, तलाशी में जुटी पुलिस

पीड़ित बच्चे के परिवार ने महिला के खिलाफ तहरीर दी

यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे भी में कैद हो गई। उधर, मामले की शिकायत पीड़ित बच्चे के परिवार ने पुलिस चौकी से की। जिसके आधार पर गहन जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी आलोक दुबे ने बताया कि परिजनों ने घटना की शिकायत थाना नंदग्राम पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।