1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा में फिर बच्चा चोरी होने से मचा हड़कंप, तलाशी में जुटी पुलिस

मथुरा के थाना राया से रविवार देर रात एक बच्ची चोरी हो गई। बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। रात 12 बजे जब महिला की नींद खुली तो देखा की बच्ची उसके पास नहीं थी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 6 Sep 2022, 3:08 PM IST

child_theft_again_in_mathura_police_engaged_in_investigation.jpg

महाराष्ट्र में दिखा मेडिकल साइंस का चमत्कार

मथुरा में कुछ दिन पहले स्टेशन से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था। शहर में हुई इस घटना को लोग अभी भूल नहीं पाए कि एक बार फिर थाना राया के गांव बना से रविवार को देर रात एक बच्ची चोरी हो गई। बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। रात 12 बजे जब महिला की नींद खुली तो देखा की बच्ची उसके पास नहीं थी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर बच्ची की छानबीन शुरू कर दी है।

बच्ची की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की है। मथुरा के गांव बना राया निवासी सत्यपाल की पत्नी अनीता ने करीब दस दिन पहले ही राया स्वास्थ्य केंद्र पर बच्ची को जन्म दिया था। रविवार को अनीता बच्ची को लेकर घर में सो रही थी। देर रात 12 बजे जब अनीता की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर से गायब थी। यह देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रात 2 बजे पुलिस पहुंची और बच्ची की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घटना के संबंध थाना राया में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बच्ची की तलाश जारी है।

बच्चा चोरी गिरोह पर शक

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मथुरा में रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोरी होने के बाद से देहात में भी बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। वहीं इस घटना पर ग्रामीणों का कहना है कि जब बच्ची अंदर कमरे में सो रही थी तो कैसे गायब हो गई। उन्होंने बच्चा चोरी गिरोह पर शक जताया है। उनका कहना है कि बच्ची को नीचे बिछे कपड़े सहित उठाया है, जिससे जाहिर है की यह किसी महिला या पुरुष का काम है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश