
सिगरेट लेने के बहाने बदमाशों ने पशु व्यापारी काे मारी थी गाेली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने 28 अप्रैल को गांव सिरोड़ी में एक पशु व्यापारी से हुई लूट का खुलासा करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जबकि इनका एक अन्य साथी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ सामान और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
सिगरेट लेने के बहाने की थी पशु व्यापारी की हत्या
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 28 अप्रैल की देर रात कुछ बदमाशों द्वारा लोनी थाना इलाके के गांव चिरौड़ी में एक व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं उसके विरोध किए जाने पर उसे गोली भी मारी गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले सुमित, मोनू और मनदीप समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनका एक अन्य साथी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के द्वारा 28 अप्रैल को एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया है कि पहले इनमें से एक बदमाश दुकान पर सिगरेट लेने के बहाने गया था। उसके बाद उसने अपने अन्य साथियों की मदद से व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया था। और अभी बदमाश फरार हो गए थे। बहरहाल पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
19 May 2019 03:38 pm
