
prisoner dies in dasna jail
गाज़ियाबाद. डासना जेल में मंगलवार रात एक कैदी हाजी जावेद की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. वह लूट के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था. बुधवार सुबह हाजी जावेद अपने सेल में मृत पाया गया. पुलिस का कहना है कि हाजी जावेद को कुछ बिमारी थी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी है जबकि घर वालों ने हाजी जावेद को पुलिस द्वारा टॉर्चर किये जाने का आरोप लगाया है.
पुलिस ने हाजी जावेद के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भीज दिया है. पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट आने के बाद जावेद की मौत के पीछे के कारणों का सही खुलासा होने की उम्मीद है.
परिवार का आरोप
डासना जेल में मरे कैदी हाजी जावेद के परिवार वालों ने हाजी की मौत को पुलिस की मारपीट का परिणाम बताया है. परिवार जनों के मुताबिक़ पुलिस ने 16 सितंबर को एक लूट के झूठे आरोप में उसे गिरफ्तार किया और उसके साथ खूब मारपीट की. पुलिस की मारपीट से उसे गंभीर चोट आयी जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गयी और मंगलवार रात उसकी मौत हो गयी.
ज्ञात हो कि गाज़ियाबाद की इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने जावेद को लूट के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी की थी.
हाजी जावेद के परिजनों के मुताबिक़ वे इस घटना की जांच की मांग करेंगे और इसके लिए ऊपर तक न्याय का दरवाजा खटखटाएंगे. हलांकि पुलिस पहले ही हाजी जावेद के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने बताया
वहीं दूसरी तरफ जेल प्रशासन जावेद के साथ किसी भी तरह की मारपीट की बात को एक सिरे से नकार रहा है जेल प्रशासन का कहना है कि जावेद कीमत महज बीमारी के चलते हुई है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के साथ ही परिवार वालों की शंकाओं का समाधान भी हो जाएगा.
बता दें कि गाज़ियाबाद की डासना जेल पहले भी कैदियों की संदिग्ध मौत के लिए कुख्यात रहा है.
Published on:
20 Sept 2017 03:59 pm
