1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म करने वाला सद्दाम लखनऊ से गिरफ्तार

दिल्ली में युवती से दुष्कर्म का आरोपी सद्दाम लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आईजी मेरठ ने दी।

2 min read
Google source verification
दिल्ली में हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला सद्दाम लखनऊ से गिरफ्तार

पुलिस आरोपी सद्दाम से कर रही पूछताछ।

बता दें पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। जाफराबाद थाने में दुष्कर्म और जबरन बंधक बनाने का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी।


यह भी पढ़ें : Video: दरोगा बोला,'तुम जैसी को ठीक करने के लिए 40 महिला सिपाही है'


पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात जाफराबाद इलाके में मानिसक रूप से कमजोर युवती से मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के पीए को मेरठ पुलिस ने भेजा नोटिस, ये है पूरा मामला

जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया कि वह परिवार के साथ किराए पर रहती है। आरोपी सद्दाम उसी इलाके में रहता है।

घर में अकेली थी पीड़िता
गुरुवार को परिवार के लोग घर से बाहर गए थे और वह घर में अकेली थी। इसी बीच युवक सद्दाम उसके घर में घुस आया। उसने जबरन दुष्कर्म किया।

परिवार के लौटने पर युवती ने आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सद्दाम को तलाश कर रही थी।

यूपी पुलिस से मांगी मदद
आईजी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से मदद मांगी थी। जिस पर यूपी पुलिस ने मदद की। पुलिस को छानबीन में पता चला कि आरोपी बिहार का रहने वाला है। वह प्लंबर का काम करता है।

यह भी पढ़ें : द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने में मेरठ के एकेश्वर की एडिटिंग का कमाल

पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ने आनंद विहार से बिहार गोपालगंज के लिए बस पकड़ी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से आरोपी को लखनऊ में दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आज सुबह दिल्ली पुलिस दिल्ली लेकर पहुंची है।

Story Loader