
बड़ी खुशखबरीः वोट डालने के लिए निजी कंपनी-फैक्ट्री के कर्मचारी ले सकते हैं छुट्टी, नहीं कटेगा वेतन
गाजियाबाद. देश के सबसे बड़े पर्व यानी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान को लेकर गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल, गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में 11 अप्रैल को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रितु माहेश्वरी ने कहा है कि 11 अप्रैल को सभी लोग अपने मतों का इस्तेमाल कर सके इसके लिए सभी बाजारों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी कंपनियों आैर फैक्ट्रियों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें मतदान के लिए सभी कर्मचारियों को एक दिन का वेतन के साथ अवकाश देना होगा।
बता दें कि देशभर में कुल सात चरणों में मतदान होगा। वहीं पहले चरण में 11 अप्रैल को गाजियाबाद समेत यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद की जिलाधिकारी आैर जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि गाजियाबाद जिले में बड़ी संख्या में एेसे मतदाता हैं, जो दुकानों, फैक्ट्रियों आैर कंपनियों में नौकरी करते हैं। इसको देखते हुए उन्होंने जिले के सभी बाजारों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनी आैर फैक्ट्री संचालकों को सवेतन अवकाश देने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि अगर कोर्इ निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ जांच बिठार्इ जाएगी। अगर कोर्इ दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाते हुए लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत कार्यवाही अमल में लार्इ जाएगी। साथ ही उन्होंने जनता से जागरुकता का परिचय देते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है।
Published on:
06 Apr 2019 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
