31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद नाग देवता मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका के साथ हुआ कुछ एेसा कि बुरी तड़पने लगे, देखें वीडियो

देवबंद स्थित नाग देवता मंदिर के निकट बेलडा पुलिया का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Apr 2019, 12:55 PM IST

deoband

शादी के बाद नाग देवता मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका के साथ हुआ कुछ एेसा कि बुरी तड़पने लगे, देखें वीडियो

देवबंद/सहारनपुर. गंगोह मार्ग स्थित बेलडा पुलिया पर एक प्रेमी युगल के जहर खाने का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल को तड़पता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रेमिका की हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस सीएचसी में उपचाराधीन युवक से पूछताछ में जुटी है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले शिवपाल यादव को बड़ा झटका, अखिलेश यादव की बल्ले-बल्ले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम नाग देवता मंदिर के निकट बेलडा पुलिया पर एक युवक आैर युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसके बाद दोनों बुरी तरह तड़प रहे थे। यह देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। युवक-युवती के जहर खाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची आैर दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- कालेज टूर के दौरान छेड़खानी मामला- छात्रा ने लगाए थे जो आराेप, अब सामने आने लगे विराेधाभास, जानिए कौन-कौन सी बातें

सीआे देवबंद अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक-युवती प्रेम प्रसंग के चलते दो दिन पहले घर से फरार हो गए थे। युवक थाना रामपुर क्षेत्र के गांव उमाहि कलां आैर युवती मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के बड़ी कलां क्षेत्र की बताई जा रही है। युवक के मुताबिक परिजनों के शादी से इनकार व लगातार प्रताड़ित करने पर दोनों बुधवार को घर से फरार होकर उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंच गए थे। जहां उन्होंने हर की पोड़ी पर मां गंगा को साक्षी मानकर विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों देवबंद पहुंचे आैर घर वालों के विरोध को देखते हुए उन्होंने साथ मरने के इरादे से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की हालत अत्यधिक गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं युवक अभी सीएचसी में उपचाराधीन है। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही को स्‍कूटी सवार ने 100 मीटर घसीटा, ऐसे बची जान