31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही को स्‍कूटी सवार ने 100 मीटर घसीटा, ऐसे बची जान

वैशाली सेक्टर 5-6 की पुलिया के पास एसआई और सिपाही कर रहे थे वाहनों की चेकिंग आरोपी ने स्कूटी घुमाकर भागने की कोशिश की वहां मौजूद लोगों ने भागकर स्‍कूटी सवार को दबोचा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Apr 2019, 4:36 PM IST

police

बड़ी खबर: वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही को स्‍कूटी सवार ने 100 मीटर घसीटा, ऐसे बची जान

गाजियाबाद। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात सिपाही को वसुंधरा निवासी एक युवक ने घायल कर दिया। स्‍कूटी पर सवार युवक ने चेंकिंग कर रहे पुलिसकर्मी को घसीटा। करीब 100 मीटर तक युवक ने उसे घसीटा। इससे पुलिसकर्मी को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:गांव जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रहे दंपति को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की हुर्इ मौत- देखें वीडियो

रात के वक्‍त हुई घटना

मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। वहां सोमवार को पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। रात के समय करीब 11 बजे वैशाली सेक्टर 5-6 की पुलिया के पास सिपाही मनोज कुमार और एसआई विजय कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्‍होंने कुछ गाड़ि‍यों को चेकिंग के लिए रोका भी। इस बीच पुलिसकर्मियों को एक स्‍कूटी आती हुई दिखाई दी। उसे मयंक नागपाल चला रहा था। उन्‍होंने मयंक नागपाल को रुकने का इशारा किया। यह देखकर आरोपी ने स्कूटी घुमाकर भागने की कोशिश की। इस पर चेकिंग कर रहे सिपाही मनोज कुमार ने गाड़ी के पीछे का हिस्सा पकड़ लिया। इसके बाद मयंक ने स्‍पीड तेज कर दी। युवक ने पुलिसकर्मी को करीब 100 मीटर तक घसीटा।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस का फटा टायर, डिवाइडर में जा टकराई

पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह देखकर वहां मौजूद लोग स्‍कूटी की तरफ भागे। उन्‍होंने पीछा करके स्‍कूटी सवार को दबोच लिया और पुलिसकर्मी काे छुड़ाया। इस मामले में इंदिरापुरम थाने के प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी वसुंधरा सेक्टर 17 का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही का इलाज करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: युवक ने कचहरी में लड़की के साथ की एेसी हरकत कि मच गर्इ अफरातफरी