30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसएसपी का अल्टीमेटम: वीकेंड लॉक डाउन का पालन नहीं हुआ तो नपेंगे थाना प्रभारी

शनिवार-रविवार के लॉक डाउन को लेकर गाजियाबाद एसएसपी सख्त हो गए हैं। उन्हाेंने कहा है कि जिन थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन नहीं होगा वह लाइन जाने के लिए तैयार रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 2 Aug 2021, 9:51 PM IST

up police

police

गाजियाबाद . ( ghazibad news ) शनिवार और रविवार के लॉक डाउन को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद एसएसपी ( ghazibad ssp ) ने सभी थाना अध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को चेताते हुए कहा है कि अगर वीकेंड लॉकडाउन का पालन नहीं हुआ तो संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पक्ष विपक्ष: रीता बहुगुणा ने कहा बसपा में लग रही टिकटों की बोली, सतीश मिश्रा बोले श्रीराम के नाम पर चंदे का हिसाब दे भाजपा

दरअसल शनिवार और रविवार का सरकार की ओर से लॉक डाउन घोषित है। इस दौरान केवल आवश्यक सामान एवं दवाइयों की दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है। तमाम गाइडलाइन जारी करने के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में गाजियाबाद के एसएसपी ने इसे अब गंभीरता से लिया है और वीकेंड पर खुद हर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंच कर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस वीकेंड पर भी गाजियाबाद के एसएसपी ने कई इलाकों में देर रात को भी औचक निरीक्षण किया। जिन इलाकों में लोग सरकार के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए नहीं पाए गए, उन इलाके के संबंधित चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत दी गई और जमकर फटकार भी लगाई गई। सभी थाना क्षेत्र के चौकी इंचार्ज और थाना अध्यक्ष को भी साफ तौर पर निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि उनके क्षेत्र में सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित चौकी इंचार्ज को लाइन का भी रास्ता दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट ला सकती है योगी सरकार, यूपी कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

वीकेंड पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ-साथ अब गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक ने संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना अध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस बार भी एसएसपी ने शनिवार और रविवार को नंदग्राम कवि नगर, केलाभट्टा, इंदिरापुरम और विजयनगर इलाके के अन्य कई जगह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह दुकानें खुली मिली। इस पर एसएसपी ने संबंधित चौकी प्रभारी काे चेताते हुए कहा कि यदि अभी भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो लाइन हाजिर भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जानें- बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने क्यों कहा- पैसा तो सिर्फ हाथ का मैल होता है
यह भी पढ़ें: बेटे-बहू की करतूत सुन पुलिस कमिश्नर का दिल पसीजा, बुजुर्ग मां-बाप को घर दिलवाया बेटे-बहू को भेजा जेल