9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र से गाजियाबाद आए दो लोग मिले कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

सीओ एलआईयू आरके सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से यात्रा कर लौटे बुजुर्ग पति पत्नी जो कि नेहरू नगर के रहने वाले हैं। दोनों की तबीयत नासाज होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली।

2 min read
Google source verification
gzb_corona_posivitiv.jpg

गाजियाबाद. राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले में महाराष्ट्र से आए 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि दोनों को ही होम आइसोलेशन पर रखते हुए रैपिड रिस्पांस टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए जिनोम सीक्वेंसिंग को सैंपल भेजे गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित दंपत्ति के घर के आसपास रहने वाले सभी लोगों की कोरोना की जांच करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : गजब! पेट्रोल की महंगाई से परेशान र‍िटायर कर्मी, तांगा से कर रहे हैं सवारी

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी महाराष्ट्र के कई शहरों से यात्रा करते हुए मुंबई, जयपुर से होकर 29 नवंबर को गाजियाबाद लौटे, दोनों की तबीयत नासाज दिखाई दी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली और तत्काल प्रभाव से कोरोना जांच की गई तो दोनों ही कोरोना संक्रमित पाए गए।

आश्चर्य की बात यह है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी पति-पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए। स्वास्थ विभाग की टीम ने दोनों को ही होम आइसोलेट करते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया है। वहीं इनके संपर्क में आने वाले करीब 78 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। इसके अलावा पूरे मोहल्ले में ही लोगों की जांच के लिए शिविर लगाया गया है। ताकि इनके संपर्क में आने वाला कोई भी अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो समय रहते ही उसका उपचार किया जा सके।

सीओ एलआईयू आरके सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से यात्रा कर लौटे बुजुर्ग पति पत्नी जो कि नेहरू नगर के रहने वाले हैं। दोनों की तबीयत नासाज होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली। जांच में दोनों ही संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और एलआईयू की टीम भी पूरी तरह से सतर्क है।

यह भी पढ़ें : ठंड में ठिठुरते हुए ही स्कूल जाने को मजबूर मासूम

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग