
गाजियाबाद। जनपद में दिल्ली देहरादून हाईवे 58 पर रफ्तार के कहर ने महिला समेत दो मजदूरों की जान ले ली।
दरअसल मुरादनगर के पास बिजली घर के सामने डिवाइडर बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मजदूरों पर ट्रक चढ़ा दिया। इस दौरान महिला सहित दो की मौत हो गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की वजह से हाईवे 58 पर जाम लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद में जाम को खुलवाया गया।
बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
पिछले कई दिनों से दिल्ली मेरठ रोड पर डिवाइडरों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है । दोपहर के समय मजदूर कार्य कर रहे थे ।अचानक मेरठ की ओर से आ रहे तेज गति से ट्रक ने कार्य कर रहे दो मजदूरों को रौंद डाला । महिला और एक अन्य मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई । मृतकों की शिनाख्त मोदीनगर की इंद्रपुरी पुरी निवासी 35 वर्षीय सीमा व सहारनपुर निवासी 40 वर्षीय बिजेंदर पुत्र रामशरण के रूप में हुई है । उधऱ आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ जमकर पीटना शुरू कर दिया ।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
दस किलो सोने के लुटेरे निकले पुलिस वाले
एसएचओ मुरादनगर रणबीर ने बताया कि ट्रक चालक अजीत निवासी पंजाब ट्रक में कागज का रोल लेकर गाजियाबाद जा रहा था । दुर्घटना की शिकायत देवेंद्र पुत्र जसपाल निवासी परतापुर ने दर्ज कराई है । दोनों मृतक सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार ततराम के पास काम कर रहे थे। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
Updated on:
31 Mar 2018 11:18 am
Published on:
31 Mar 2018 11:16 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
