11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पुलिस ने इस टीवी एक्‍टर पर लगाईं और धाराएं, हो सकती है जेल

इंदिरापुरम में शॉपिंग स्‍टोर में तोड़फोड़ की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बढ़ीं मुश्किलें वीडियो में अंश अरोड़ा के अन्य साथी दिखाई देने पर उनके खिलाफ भी होगी कानूनी कार्रवाई पुलिस पर थर्ड डिग्री दिए जाने के आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन हुआ

2 min read
Google source verification
ansh arora

Video: पुलिस ने इस टीवी एक्‍टर पर लगाईं और धाराएं, हो सकती है जेल

गाजियाबाद। थाना इंदिरापुरम इलाके में एक कांप्‍लेक्स में तोड़फोड़ की सीसीटीवी फुटेज आने के बाद टीवी एक्टर अंश अरोड़ा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब अंश अरोड़ा के ऊपर और धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। यदि उसमें अंश के अन्य साथी भी दिखाई देते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, टीवी एक्टर द्वारा पुलिस पर थर्ड डिग्री दिए जाने का आरोप लगाए जाने के बाद एक कमेटी का गठन किया गया है। यह इन आरापों की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें:Video: इस एक्‍टर को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, अस्‍पताल में होना पड़ा भर्ती

11 मई का है मामला

आपको बताते चलें कि 11 मई को थाना इंदिरापुरम इलाके की वैशाली कॉलोनी में रहने वाले टीवी एक्टर अंश अरोड़ा का एक स्टोर में कर्मचारियों से झगड़ा हो गया था। उस दौरान टीवी एक्‍टर ने स्टोर में तोड़फोड़ भी की थी। इसके बाद टीवी एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अंश अरोड़ा का आरोप है कि पुलिस ने उन्‍हें थर्ड डिग्री दी है। इसके कारण उन्‍हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शिकायत मिलने के बाद आलाधिकारियों ने गाजियाबाद पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें: Video: अस्‍पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है यह जरूरी सुविधा, सवाल पूछने पर डॉक्‍टर भागे

फिर से हो सकती है गिरफ्तारी

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था। स्टोर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। इसमें अंश अरोड़ा साफतौर पर स्टोर के अंदर तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद अंश अरोड़ा पर धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। यदि अंश के साथ आए कुछ लोग भी दिखाई देते हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंश अरोड़ा द्वारा थर्ड डिग्री दिए जाने के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। माना जा रहा है क‍ि शिकंजा कसने के बाद अब अंश अरोड़ा की फिर से गिरफ्तारी हो सकती है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App