दिवाली से पहले ही उत्तर प्रदेश के कई सिपाहियों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस के 25,091 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति दे दी गई है। हेड कांस्टेबल के स्तर पर प्रोन्नति की यह अब तक सबसे बड़ी प्रोन्नति है। प्रमोशन पाने वालों में वर्ष 1974 से लेकर 2004 बैच तक के सिपाही शामिल हैं। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के स्तर पर पदों भरने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।