उन्होंने अधिकारियों से साफ शब्दों में कहा कि वह अपने अधीन क्षेत्रों में कोई भी नई परंपरा विकसित न होने दें। उन्होंने नगर निगम एवं निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे त्यौहारों पर साफ-सफाई, पानी व प्रकाश व्यवस्था आदि का विशेष ध्यान रखें। एसएसपी ने कहा कि त्यौहारों पर जो भी व्यक्ति हुड़दंग या समाज का माहौल खराब करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र, नगर आयुक्त मनोज चैहान, नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी, अपर नगर आयुक्त अमित सिंह, एसीएम अमिताभ यादव, तहसीलदार सदर संतोष कुमार, नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन आदि उपस्थित रहे।