
जाम में फंसी एंबुलेंस तो प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने भीड़ के बीच ऐसे दिया बच्चे को जन्म
गाजियाबाद. दिल्ली से सटा गाजियाबाद भले ही हाईटेक शहरों में गिना जाता हो, लेकिन अभी भी यहां जाम के झाम से लोगों को दो-चार होना पड़ता है। इसी जाम में शुक्रवार को विजय नगर इलाके से प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को हॉस्पिटल ले जा रही एंबुलेंस फंस गई। महिला को प्रसव पीड़ा से तड़पता देख कुछ लोगों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक जाम खुलता महिला ने जाम में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद जैसे जाम खुला तो एंबुलेंस जच्चा-बच्चा को लेकर तुरंत हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गई। गनीमत रही कि समय रहते महिला और नवजात बच्चे को अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एंबुलेंस के चालक ने बताया कि महिला के पति ने डायल 102 पर कॉल की थी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस समय पर उनके घर पहुंच गई थी, लेकिन जब वह गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी बीच उसकी एंबुलेंस विजय नगर थाना स्थित गोशाला अंडरपास में लगे भीषण जाम में फंस गई।
इसी दौरान महिला को जोर-जोर से प्रसव पीड़ा होने लगी। इस दौरान चालक और कुछ लोगों ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी जाम खुलवाने में करीब आधे घंटे का समय लग गया और आखिरकार महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। चालक ने बताया कि जाम खुलते ही समय रहते जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचा दिया गया। जहां दोनों स्वस्थ है और उनका उपचार किया जा रहा है।
उधर, इस पूरे मामले में महिला जिला अस्पताल पीसीएमएस डॉक्टर दीपा त्यागी ने बताया कि जिस महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। महिला का नाम मीना है, जो कि विजय नगर की रहने वाली है। मीना को यह तीसरा बच्चा पैदा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बच्चे की जांच के लिए महिला ने इससे पहले कभी अस्पताल में किसी तरह की कोई एंट्री नहीं कराई थी और न ही किसी तरह का कोई टेस्ट कराया था। महिला के पति ने सीधे अस्पताल में फोन किया। जब बच्चे का जन्म होने वाला था। उन्होंने बताया कि फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों का इलाज किया जा रहा है और दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...
Published on:
07 Jun 2019 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
