26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में सूटकेस में मिली महिला का लाश, शरीर पर चोट के निशान

यूपी के गाजियाबाद में एक महिला की लाश सूटकेश में मिली है। महिला की उम्र 28 साल के करीब है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ghaziabad News,

लोनी में सूटकेस में महिला का शव मिलने के बारे में जानकारी देते सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार। फोटो: गाजियाबाद पुलिस "X"

गाजियाबाद में मंगलवार सुबह 8 बजे एक सूटकेश मिला। इसे चादर में लपेटकर फेंका गया था। आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस, महिला पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची। सूटकेश खोला तो उसमें करीब 28 साल की महिला की लाश मिली।

शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

मामला लोनी बॉर्डर थाना के शिव वाटिका के पास का है। महिला के शरीर और गले पर निशान है। महिला नीले रंग का सूट, ब्लैक सलवार पहने है। एक पैर में काला धागा भी बंधा है और बिछिया पहने है। मांग में हल्का सिंदूर जैसा निशान मिला है। पुलिस मान रही है कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया होगा। फिलहाल. पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद, शव को पहले कपड़ों में लपेटा गया। इसके बाद उसे हरे रंग के सूटकेस में बंद कर दिया गया। सूटकेस को पहले पॉलीथिन और फिर एक चादर से लपेटा गया था।

गुमशुदा महिलाओं की फोटो मिलान करा रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरी जगह पर हत्या कर शव को सूटकेस में रखकर फेंका गया है। महिला की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। लाश के हुलिए से गुमशुदा महिलाओं की फोटो का मिलान कराया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग