7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कभी घर नहीं लौट पाएगा मासूम! फ्रीजर में बेटे का शव देख सिर पर हाथ फेरते खूब रोए पिता; शौचालय में 9वीं के विद्यार्थी ने चाकू मार डाला

UP Crime: 9वीं के विद्यार्थी ने 10वीं के छात्र पर शौचालय में ले जाकर ताबड़तोड़ फल काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। जिसकी वजह से छात्र की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Crime

शौचालय में 9वीं के विद्यार्थी ने 10वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 10वीं के छात्र की चाकूमार के हत्या कर दी गई। गाजीपुर के शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार की सुबह 10 बजे घटना को अंजाम दिया गया।

गाजीपुर में 10वीं के छात्र की हत्या

9वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने दसवीं के नाबालिग छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी सहित 3 छात्र भी घायल हुए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार (चाकू) बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए।

शरीर पर मिले चाकू के घाव

पुलिस की माने तो छात्रों के दो गुटों में 15 अगस्त को विवाद हुआ था, हालांकि विवाद की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। आदित्य के शरीर पर चाकू के 4 घाव पोस्टमार्टम में मिले हैं। स्कूल प्रबंधन के घटना के सामने आने के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी। आदित्य के पिता की तहरीर पर दो छात्रों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र के पिता का निजी क्लिनिक है।

CCTV कैमरे का वीडियो फुटेज पुलिस ने किया जब्त

कोतवाली पुलिस ने स्कूल से CCTV कैमरे का वीडियो फुटेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में घायल छात्र शौचालय से बाहर निकल अपनी कक्षा की ओर लड़खड़ाते हुए जाते दिखाई दे रहा है।

पिता ने फ्रिजर में देखा बेटे का शव,बेटे का सिर सहलाया

मृतक के पिता शिवजी ने मोर्चरी के फ्रीजर में बेटे का शव देखा तो उसे देखकर वह खूब रोए। इसके बाद उन्होंने बेटे का सिर सहलाया। पुलिस ने कुछ छात्रों समेत शिक्षकों का भी बयान मामले में दर्ज किया है। पुलिस की कहना है की मामले की जांच की जा रही है।