
गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दिन दहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद आरोपियों की रात में पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की नाकेबंदी देख बदमाशों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कारवाई में दो बदमाश घायल हो गए हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अंधेरे में फरार हो गया। यह मुठभेड़ खानपुर थाना क्षेत्र के चिलौनाकला रामपुर मंदिर के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक चिलौनाकला रामपुर निवासी अनुराग सिंह और उसके साथी अमन चौहान की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने दोनों को बुलाया था और अपनी बाइक से चिलौनाकला रामपुर मंदिर से दो किमी दूर ऊचौरी मलहिया बागीचे में ले गए। यहां गोली मारकर दोनों दोस्तों की हत्या कर दी घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के तीन खोखा बरामद किया था। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल बदमाशों ने अपना नाम अंकित सोनकर निवासी उचौरी थाना खानपुर और मेराज निवासी उचौरी थाना खानपुर बताया। दोनों ने दोहरे हत्याकांड किए जाने की बात स्वीकारी।
Published on:
22 Mar 2025 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
