29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा और भाजपा को तगड़ा झटका, सैकड़ों लोगों ने थामा बसपा का दामन 

नेताओं ने मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने का किया अाह्वान 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ahkhilesh Tripathi

•

Updated: 25 Dec 2016, 9:04 PM IST

mayawati

mayawati

गाजीपुर. यूपी चुनाव जैसे जैसे निकट आता जा रहा है वैसे वैसे गाजीपुर की हर विधान सभा में राजनीतिक दल अपने वोट बैंक को बढ़ाने में जी तोड़ कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में गाजीपुर की जमानिया विधानसभा सीट में कुशवाहा जाति के बड़े वोट बैंक को हथियाने की राजनीतिक दलों में होड़ लगी है।

रविवार को 4 प्रधान, 1 जिला पंचायत सदस्य, 6 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 9 पूर्व प्रधान समेत सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोगों ने अतुल राय की मौजूदगी में बीएसपी का दामन थामा। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव तक देखा जाए तो यह बिरादरी बसपा के साथ रही है लेकिन लोकसभा में स्वजातीय सपा प्रत्याशी की वजह से इनका झुकाव सपा की ओर था।

bsp workers


अपने साथ कुशवाहा बिरादरी के क्षेत्रीय नेताओं को पाकर बसपा प्रत्याशी भी फूले नहीं समा रहे थे। वार्ता के दौरान अतुल राय ने कहा कि कुशवाहा और अन्य पिछड़ी जातियों का पहले दूसरे राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया लेकिन बसपा उनकी इज्जत, हिफाजत के साथ ही तरक्की, खुशहाली को लेकर सतही तौर पर काम की है और आगे भी करेगी।


इस बैठक में प्रधान कोमल कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा आदि ग्राम प्रधान तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों के अलावा जिला पंचायत सदस्य धनंजय कुशवाहा, जयराम कुशवाहा, रामकेशव सिंह मौर्य, उदयनारायण कुशवाहा, चंद्रशेखर कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा आदि प्रमुख थे। बैठक का संचालन जमांनियां तहसील के कुशवाहा समाज के अध्यक्ष बृज राज कुशवाहा ने किया।









4 ग्राम प्रधान 1 जिला पंचायत सदस्य 6 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सैकड़ो लोग कुशवाहा समाज से,

9 पूर्व प्रधान

सम्मलितहुए

[सम्मलित हुए

9 पूर्व प्रधान