
Om Prakash Rajbhar
UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में बड़े राजनीतिक दल छोटे पार्टियों के साथ चुनावी समर में है। ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं क्षेत्रीय पार्टियों की सीटों की मांग को लेकर जोर आजमाइश तेज हो चुकी है। यूपी में NDA के प्रमुख सहयोगी दल में से एक और यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ चुनावी मैदान में होगी। और इसके लिए सुभाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
2022 में बीजेपी के खिलाफ थे ओम प्रकाश राजभर
2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने NDA के साथ चुनाव में जाने का इरादा बना लिया था। हालांकि इससे पहले 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर बीजेपी से अलग होकर समाजवादी पार्टी के साथ चले गए थे। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के साथ गठबंधन में आने के लिए ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश में 3 सीट और बिहार में 2 सीट की मांग की थी।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी ओपी की पार्टी
अभी तक ओपी राजभर की पार्टी को उत्तर प्रदेश में एकमात्र घोसी लोकसभा सीट ही मिल सकी हैं। जबकि बिहार में NDA का सीट बंटवारा हो चुका है। और सुभासपा को कोई भी लोकसभा सीट मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में अब राजभर 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। और उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ ही अच्छी खासी सीटों पर चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है।
गाजीपुर या बलिया किस सीट पर अड़े ओम प्रकाश राजभर
ओम प्रकाश की पार्टी ने उत्तर प्रदेश की एकमात्र घोसी सीट पर अरविंद राजभर के रूप में अपना उम्मीदवार उतारा है। हालांकि अभी भी पार्टी गाजीपुर या बलिया सीट को लेकर ओम प्रकाश राजभर आश्वस्त है कि अगले कुछ ही दिनों में इस सीट पर भी बीजेपी शीर्ष नेतृत्व से सहमति बनेगी और सुभासपा का ही कैंडिडेट एक और सीट पर चुनाव लड़ेगा। माना जा रहा है कि 8 अप्रैल तक इस सीट पर बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी का ऐलान संभव है। ऐसे में देखना होगा कि क्या ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पार्टी कों उत्तर प्रदेश में एक और सीट पर चुनाव लड़ने का मौका मिलता हैं की नहीं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ओपी राजभर बीजेपी की राह आसान करेंगे या फिर रोड़ा बनेंगे।
Updated on:
28 Mar 2024 08:27 pm
Published on:
28 Mar 2024 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allगाजीपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
