26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात घर में सोई थी लड़की, अचानक मां की नींद खुली तो हो गई हैरान, मची चीख-पुकार

गोंडा में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बरामदे में सोई 13 साल की किशोरी अचानक लापता हो गई। मां की नींद खुली तो बेटी गायब थी।
less than 1 minute read
Google source verification

गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र के लालेमऊ गांव में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। आधी रात को घर के बरामदे में सोई 13 वर्षीय लड़की अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। जब मां की नींद खुली और बेटी को पास न पाया, तो उसकी चीख पूरे घर में गूंज उठी। तलाश शुरू हुई, लेकिन बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला। मां ने गांव के तीन युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां के मुताबिक बीती रात 25 अक्टूबर को वह अपने घर के अंदर सो रही थीं। घर के बाहर बरामदे में उनकी 13 वर्षीय बेटी दो बुजुर्ग परिजनों के साथ लेटी थी। रात करीब ढाई बजे जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बेटी वहां नहीं थी। पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद वह किसी कारणवश घर के किसी और हिस्से में गई होगी। लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वह नहीं मिली। तो उन्होंने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कुछ लोगों से पता चला कि गांव के रहने वाले शिवम दुबे और मोनू सिंह पुत्र रणजीत सिंह, व राजेश अवस्थी ने उनकी बेटी को रात में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। पीड़िता ने तहरीर में आशंका जताई है कि आरोपितों ने उसकी पुत्री के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है।

अपहरण की धाराओं में केस दर्ज

कोतवाली करनैलगंज प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग