30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balrampur News : गांव में घुसा तेंदुआ दो लोगों को किया घायल, दहशत में ग्रामीण

Balrampur News, जंगलों से निकलकर खतरनाक जानवर अब मानव आबादी की तरफ रुख करने लगे हैं। तराई क्षेत्र के जंगल से सटे गांव में और उसके आसपास आए दिन तेंदुए के हमले में लोग घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों को खेती किसानी के लिए बाहर जाकर काम करना पड़ता है। ऐसे में वह समूह में नहीं जा पाते है। जिससे आए दिन किसी न किसी जंगली जानवर के हमले का शिकार होते हैं।    

2 min read
Google source verification
screenshot_20230427-215159_whatsapp.jpg

पुलिस और वन विभाग की टीम कर रही तेंदुए की खोज

बलरामपुर जिले के ललिया थाना के गांव भुजईपुरवा में तेंदुआ घुस आया। उसने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम गांव में ग्रामीणों के साथ गश्त कर रही है।

ललिया थाना के गांव भुजईपुरवा में घुसे तेंदुए ने बेचई प्रसाद और नान बाबू पर झपट्टा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों के चेहरे और पीठ पर गहरे घाव हो गए। तेजी से रक्त स्राव होने के कारण परिवार के लोग भी घबरा गए। आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। गांव के राजेश कुमार, पीतांबर यादव ने बताया कि तेंदुआ गांव में घंटों तक रहा। इससे लोगों में दहशत व्याप्त रही। ग्रामीणों के हांका लगाने पर सतरैहिया गांव के पास श्याम सुंदर वर्मा के गन्ने के खेत में तेंदुआ छिप गया है।

जंगली जानवरों के डर से खेती किसानी का काम हो रहा प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि खेती किसानी का समय चल रहा है। गेहूं की मड़ाई गन्ना और मक्के की बुवाई हो रही है। अब तेंदुए के डर से खेती किसानी का काम भी प्रभावित होने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। हम लोग समूह में कैसे जाकर खेती किसानी का काम करें। सब के अलग-अलग अपने काम है। ऐसे में 24 घंटे समूह में कैसे रहा जा सकता है।

तेंदुआ को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा

ललिया थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की टीम और हम लोग सूचना पर गांव पहुंचे हैं। वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए की खोज कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ कहीं गांव के आसपास छिपा है। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. एम. सेमारन ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को समूह में निकलने की अपील की गई है।