
घायल महिला जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर
Gonda Accident: गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के गोंडा- मनकापुर मार्ग पर वीरेपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मनकापुर ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Gonda Accident: गोंडा मनकापुर मार्ग पर वीरेपुर के पास रीता देवी 35 वर्ष अपने 5 वर्षीय बेटे राजा के साथ सड़क के किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रही थी। आसपास के लोगों की बात पर भरोसा करें तो तभी मनकापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश में था।
लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम बेटे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक राजा का पिता अजय सिंह और उसकी पत्नी मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। अजय यहां गन्ना क्रेशर पर काम करता था। बेटा और पत्नी उससे मिलने आए थे। बेटा और पत्नी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया।
मोतीगंज थानाध्यक्ष अनीता यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Published on:
05 Apr 2025 10:56 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
