
गायब भी महिला की फोटो
Gonda news: गोंडा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला एक व्यक्ति कपड़ा सिलाई का काम करता था। उसके यहां अक़बाल नाम का एक युवक कपड़ा सिलता था। इकबाल इसका परमानेंट ग्राहक था। इसी बीच दर्जी की पत्नी से इकबाल का प्रेम प्रसंग चलने लगा। 5 दिन पहले जब दर्जी को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। तो उसने इकबाल को दुकान पर आने से मना कर दिया। इसके बाद उसने दुकान पर आना जाना बंद कर दिया। गुरुवार की शाम 6 बजे वह घर से यह कहकर निकली की अभी आ रही है। इसके बाद वह गायब हो गई। अब पीड़ित पति ने ग्राहक इकबाल पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।
Gonda news: गोंडा जिले नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दर्जी की पत्नी ग्राहक के साथ फरार हो गई है। वह अपने साथ 3 साल की बेटी को भी ले गई है। 2 दिन पहले शाम को 6 बजे वह यह कहकर निकली थी। कि अभी आ रही है। दो दिनों तक इंतजार करने के बाद पीड़ित पति ने नगर कोतवाली में पत्नी के गायब हो जाने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति जहां पत्नी के वियोग में परेशान है। वही छोटे-छोटे बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल पीड़ित पति कपड़े सिलाई का काम करता था। उसका आरोप है कि थानेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला इकबाल काजमी नाम का युवक अपने कपड़े की सिलाई करवाने के लिए आता जाता था। इसी दौरान उसकी पत्नी पत्नी से दोनों की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा।
पति रईस अहमद को जब प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो 5 दिन पहले रईस अहमद ने इकबाल काजमी को अपने घर आने से मना कर दिया था। उसके बाद उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई। पीड़ित पति ने इकबाल काजमी पर भाग ले जाने का आरोप लगाया है। इकबाल काजमी रमजान माह में रईस अहमद के घर पर ही रहता था। रईस अहमद के काम में सहयोग कर रहा था।
दो दिन पहले मेरी बीवी घर से हंसी-खुशी निकली। तब से उसे हम ढूंढ रहे हैं। पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं सिलाई का काम करता था। वह हमारा ग्राहक था। इसीलिए हमारे घर पर आता जाता था। रमजान माह में पूरे माह हमारे यहां ही रहा था। जब चार-पांच दिन पहले हमने सुना तो हमने उसे डायरेक्ट अपने घर आने से मना कर दिया। तो वह बोला कि मैं आपके घर नहीं आऊंगा कोई बात नहीं है।
प्रेमी के बीवी की दो महीना पहले मौत हो चुकी है। उसके 3 बच्चे हैं। उसकी उम्र लगभग 53 साल है। हमारे बीवी की उम्र 30 साल है। मेरे कुल चार बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी जिससे मैं अपनी तीन वर्षीय बच्ची से बहुत प्यार करता था। उसे भी वह लेकर के चली गई है। मेरी पत्नी जब मायके जाती थी। तो मुझे लेकर जाती थी। हम दोनों लोग वहां पर साथ रहते थे। साथ ही घर पर आते जाते थे। हम चाहते हैं कि किसी तरीके से हमारी बच्ची और हमारी पत्नी आ जाए। इकबाल काजमी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जो मेरी बीवी को लेकर गया है।
Published on:
19 Apr 2025 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
