
मां बेटी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
Gonda: कोबरा सांप ने पल भर में एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया। घर में चारपाई पर सो रही महिला को डस लिया। महिला को इसकी जानकारी नहीं हुई। रात में मां का दूध पीने से बेटी की हालत खराब हो गई। सुबह परिवार के लोगों ने देखा की मां बेटी बेहोशी की हालत में चारपाई पर पड़ी है। पैर में कुछ काटने के निशान बने हैं। परिजन तत्काल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मां बेटी की मौत हो गई।
Gonda: यूपी के गोंडा जिले के छपिया थाना के नौवागांव के रहने वाले राधेश्याम का परिवार कोबरा सांप ने पल भर में उजाड़ दिया। जिस घर में बच्चे किलकारियां देकर खेल रहे थे। वहां कोहराम मच गया। मृतका के पति राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार की रात उनकी पत्नी लक्ष्मी अपने कमरे में आठ माह की बच्ची रूपाली के साथ सो रही थी। उसी के बगल में पति राधेश्याम बेड पर अपने दो बच्चे विराज और राज यादव को लेकर सो रहा था। पति जब सुबह सो कर उठा तो पत्नी और बेटी बेहोशी की हालत में चारपाई पर लेटी थी। उसने देखा कि उसके दाहिने पैर में कुछ काटने के निशान हैं। तत्काल मां बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुक्कनपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही मां बेटी की मौत हो गई।सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर तरुण मौर्य ने बताया कि सुबह लगभग 5 बजे अस्पताल में एडमिट किये थे। लेकिन हालात नाजुक होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
दो मासूम बेटों के सर से उठा मां का साया
महिला की मौत के बाद उसके दो बेटे 4 साल का विराज और 2 साल के राज का रो-रो कर बुरा हाल है। शायद इन मासूम बच्चों को यह नहीं मालूम है कि उनकी मां उनके साथ हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई। बच्चे मा से लिपटकर उन्हें जाग रहे हैं। उनको पता है कि उनकी मां सो रही है। नौवागांव में सर्पदंश से हुई मौत के बाद हर किसी के चेहरे पर उदासी देखी जा रही है। और सबके चेहरे गमगीन है।
कोबरा सांप गांव में दिन भर तांडव मचता रहा
रात में महिला को काटने के बाद कोबरा पूरी रात और सुबह तक आंगन में डाटा रहा। किसी तरह घर के बाहर निकाल कर पड़ोस में बंधी एक भैंस को काट लिया। जिससे कुछ ही मिनट में भैंस की मौत हो गई। कोबरा को देखने के लिए गांव के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लेकिन उसके विकराल रूप को देखकर हर किसी की रूह कांप रही थी।
Published on:
16 Sept 2023 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
